प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया उसके मुताबिक मोदी के हाथ में 52 हजार रुपए कैश है. उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो खाते हैं. इनमें से एक गुजरात के गांधीनगर में है तो दूसरा खाता वाराणसी की शिवाजी नगर शाखा में. पीएम मोदी के गुजरात वाले बैंक खाते में 73 हजार 304 और वाराणसी वाले खाते में सिर्फ सात हजार रुपए है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में भी 9 लाख 12 हजार रुपए का इनवेस्टमेंट किया हुआ है. एसबीआई में पीएम मोदी की 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपए की एफडी भी है. इसके अलावा चल संपत्ति में उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनका कुल वजन 45 ग्राम और कीमत 2 लाख 67 हजार 750 रुपए है. प्रधानमंत्री मोदी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई जमीन. ऐसे में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपए है.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…