शनि जयंती इस साल 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि देव का जन्म हुआ था। इस बार खास बात यह है कि शनि जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा संयोग कई सालों बाद बनता है और इसे बेहद खास माना जाता है। कहा जा रहा है कि इसका असर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी में सुधार के साथ प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन सकते हैं। नए जॉब के मौके भी मिल सकते हैं। काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी।
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय लाभ देने वाला हो सकता है। व्यापार में फायदा होने की संभावना है और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है।
तुला राशि के लोगों के लिए शनि देव का यह दिन शुभ माना जा रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कुछ लोगों को विदेश से नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है। काम की तारीफ होगी और सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं।
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए यह दिन इनके लिए खास महत्व रखता है। माना जा रहा है कि इस समय साढ़ेसाती का असर थोड़ा कम महसूस हो सकता है। नौकरी और करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं और सम्मान भी बढ़ेगा।
दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने सिस्टम में बड़ा…
दो कारोबारी दिनों में ही चांदी का वायदा भाव 8000 रुपये से ज्यादा कम हो…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने सोशल…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर मैच में चौके-छक्कों और तेज गेंदबाजों की चर्चा होती…
भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने-चांदी के दामों…
NASA और ISRO का संयुक्त अंतरिक्ष मिशन NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) अब पृथ्वी पर…