Uncategorized

दो दिन में इतनी सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के नए रेट ?

दो कारोबारी दिनों में ही चांदी का वायदा भाव 8000 रुपये से ज्यादा कम हो चुका है। मंगलवार को भी बाजार खुलते ही चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। बताए कि, हालिया गिरावट के बाद चांदी अब अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी है। जनवरी में चांदी का भाव करीब 4,57,328 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। लेकिन अब इसमें भारी गिरावट देखने को मिली है और यह अपने हाई लेवल से लगभग 2.14 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

MCX पर 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव अब करीब 2,42,907 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है। सिर्फ दो दिनों में ही इसमें 8000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसमें हल्की तेजी और गिरावट दोनों का असर रहा।

MCX पर सोना पहले करीब 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब गिरकर लगभग 1,49,228 रुपये पर आ गया है। इस तरह दो दिनों में सोना करीब 2124 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। अगर सोने के रिकॉर्ड हाई की बात करें, तो जनवरी में यह 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब यह अपने हाई से करीब 53,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है।

घरेलू बाजार में भी गिरावट

सिर्फ MCX ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी के दाम कम हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, हाल ही में 24 कैरेट सोना लगभग 1,50,263 रुपये से गिरकर 1,48,100 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी भी हल्की गिरावट के साथ 2,40,331 रुपये से घटकर करीब 2,40,120 रुपये पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

शाई होप का ऐतिहासिक शतक; वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ वनडे में 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

नई दिल्ली न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए तीसरे…

1 hour ago

अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

हाल ही में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर अरबाज…

1 hour ago

6 अक्टूबर को ऑटो सेक्टर में महालॉन्च, एक ही दिन 6 गाड़ियां होंगी लॉन्च

 नई दिल्ली अक्टूबर का महीना लॉन्चेज के भरा होने वाला है. इस महीने कई बाइक…

1 hour ago

रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की वापसी तेज, 140 की घर वापसी; 55 अभी भी फंसे

नई दिल्ली  भारत-रूस के बीच सलाहकार समिति की बैठक हुई है। इस बैठक के बाद…

2 hours ago

37 साल की हसीना का बोल्ड बीच लुक वायरल, 8 साल बड़े ‘क्रिकेट होस्ट’ संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

मुंबई  एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों वेकेशन पर हैं. उन्होंने वेकेशन से अपनी कई सिजलिंग…

2 hours ago

बेंगलुरु-मुंबई सफर अब 16 घंटे में! 1137 KM रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, किराया ₹3000

बेंगलुरु बेंगलुरु से मुंबई जाने में अभी ट्रेन से करीब 22 से 24 घंटे लग…

2 hours ago