Uncategorized

ममता ने फोड़ा ऑडियो बम, ‘काउंटिंग सेंटर पर घुसे गुंडों ने मुझे पीटा….’

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बातचीत साझा की है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कथित तौर पर भवानीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। इस ऑडियो में ममता बनर्जी चुनाव परिणाम में धांधली और “वोट चोरी” का आरोप लगाती हैं। उनका कहना है कि यह पूरा खेल चुनाव आयोग की भूमिका के कारण हुआ।

शुरुआती रुझानों में आगे थीं ममता

बातचीत के अनुसार, ममता बनर्जी दावा करती हैं कि वे शुरुआती दौर में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही थीं। कई राउंड तक उन्हें बढ़त भी मिली थी और सातवें राउंड तक उनकी बढ़त 17,000 से ज्यादा वोटों तक पहुंच गई थी, जिसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया था।

धीरे-धीरे बदलता गया मुकाबला

लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी, अंतर कम होता गया। 14वें राउंड तक बढ़त घटकर लगभग 4,000 वोट रह गई और आखिरी राउंड में स्थिति बदल गई। तीन राउंड बाकी रहते ममता बनर्जी पीछे हो गईं और शुभेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली।

ममता बनर्जी के गंभीर आरोप

वायरल ऑडियो में ममता बनर्जी कई गंभीर आरोप लगाती हैं। उनका कहना है कि—

काउंटिंग सेंटर में “गुंडे” घुस आए
चुनाव अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मिलीभगत हुई
उनके एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया
काउंटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी
ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई

उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ मारपीट की गई और उनके लोगों को डराकर हटाया गया।

बिजली कटौती और नंदीग्राम का जिक्र

ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि मतगणना के दौरान कुछ समय के लिए बिजली चली गई थी, जिससे हालात और बिगड़ गए। उन्होंने नंदीग्राम चुनाव का भी जिक्र किया, जहां भी इसी तरह के आरोप पहले लगे थे।

चुनाव आयोग पर सवाल

सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग, सीआरपीएफ और स्थानीय अधिकारियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया “दिल्ली के निर्देशों” पर काम कर रही थी।

आगे कानूनी कार्रवाई की बात

ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके पास सबूत हैं और वे इस पूरे मामले को कानूनी तरीके से चुनौती देंगी। कल्याण बनर्जी को भी सभी जानकारी दी जा रही है ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago