मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। श्री साय मुंगेली जिले में 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बुनियादी ढांचे (अधोसंरचना) और अन्य जनसुविधाओं के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्रीरू श्री टंकराम वर्मा, विधायकगण श्री धरमलाल कौशिक (बिल्हा) एवं श्री पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली) के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी इस अवसर के साक्षी बनेंगे।

News Desk

Recent Posts

चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

माउंट माउंगानुई भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर भी बताना होगा खरीद का स्रोत?

नई दिल्ली शादी के बाद महिलाओं को अक्सर सोना मिलता है। कुछ गहने मायके से…

2 hours ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान…

2 hours ago

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी तेज, दो-तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा

नई दिल्ली संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण और परिसीमन के जरिए पचास…

2 hours ago