ट्रैवल

ODISHA: ओडिशा के ये शानदार हिल स्टेशन, गर्मियों की छुट्टियों में चले आएं यहां, एक बार जाने पर नहीं भरेगा मन।

ODISHA: ओडिशा के ये शानदार हिल स्टेशन

शिमला, मनाली, नैनीताल या मसूरी जा जाकर बोर हो चुके हो और इस बार किसी ऐसी जगह जाना चाहते हो जहां आपको शांति, सुकून और बेस्ट व्यू देखने को मिले और ना केवल व्यू बल्कि जो भयंकर गर्मी हो रही है

उससे भी राहत मिले तो चिंता मत कीजिए आज के इस आर्टिकल मे हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जगहें लेकर आए है जहां जाकर आप गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं और इतना ही नहीं इन जगहों पर आपको एक बड़ी राहत ये मिलने वाली है कि, आपको यहां भीड़-भाड़ भी बिल्कुल नहीं मिलने वाली। वैसे अगर आपको ट्रैवलिंग का शौक है तो आप भारत में कई ऐसी जगह घूमे होंगे जहां आपको गर्मी में भी ठंडक का एहसास हुआ होगा। लेकिन अब देखने वाली बात ये है कि इन ठंडी जगहों पर आपको अब बहुत ही ज्यादा भीड़ भड़ाका देखने को मिलेगा।

अरे अरे अरे टेंशन को गोली मारो पता है मुझे, छुट्टियां आ रही है और किसी ऐसी जगह तो जाना चाहते ही हो जहां आपको इस भयंकर गर्मी में भी ठंडक का एहसास हो। तो आज की इस वीडियो में मैं आपको उडीसा के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने वाली हूं जहां जाकर आप वाकई मुझे थैंक्स करने वाले है। तो आइए बताती हूं इस गर्मी की छुट्टियों में कहां पर निकल जाए घूमने। पहली जगह है या कहें पहला हिल स्टेशन है

दरिंगबाड़ी
ये जगह ओडिशा के कंधमाल जिले में स्थित है। इसे ‘ओडिशा का कश्मीर’ भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 915 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये जगह पहाड़ों, कॉफी बागानों, देवदार के पेड़ों और झरनों से भरपूर है। गर्मियों में यहां का मौसम ठंडा और मन को सुकून देने वाला होता है। इस बार गर्मियों की छुट्टियां यहां बिताई जा सकती है।

महेंद्रगिरि
गजपति जिले में स्थित महेंद्रगिरि पर्वत ओडिशा का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। ऐसी मान्यता है कि, ये जगह महाभारत काल से जुड़ी है। यहां पर पांडवों ने समय बिताया था। आपको यहां घने जंगल और कई ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां आकर आपको सुकून का एहसास होगा। ये जगह नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है।

तप्तपानी
गंजाम जिले में स्थित तप्तपानी एक अनोखा हिल स्टेशन है। ये अपने गर्म पानी के झरनों के लिए मशहूर है। आसपास के पहाड़ी इलाके और घने जंगल इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं।

चंद्रगिरि
आपको बता दें कि ये जगह तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए फेमस है। ये गजपति जिले में स्थित है। यहां कई बौद्ध मठ, तिब्बती हस्तशिल्प केंद्र और सुंदर बाग बगीचे आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। ये जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।

देवमाली
कोरापुट जिले में स्थित देवमाली पर्वत समुद्र तल से लगभग 1,672 मीटर ऊंचा है। कहते हैं कि ये ओडिशा का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां से पूर्वी घाटों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां आप ट्रैकिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Kirti Bhardwaj

Share
Published by
Kirti Bhardwaj

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

7 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

11 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

12 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

12 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

13 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

13 hours ago