Uncategorized

चंडीगढ़ में NSS छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की

नशे से युवाओं को दूर करने के लिए कई तरह से प्रयास हो रहे हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को 400 से अधिक एनएसएस छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित की। इस मानव श्रंखला के जरिए छात्रों ने लिखा SAY NO TO DRUGS। यह कार्यक्रम सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग और एनएसएस विंग के सहयोग से आयोजित किया गया।  जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

 

डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं को किया जारूकता

इस दौरान चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने अपनी युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नशा परिवार और जीवन दोनों को बर्बाद कर देता है। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर कहा कि नशा हमारे समाज से युवाओं की जारूकता से ही खत्म हो सकता है। अगर युवा निर्णय कर लें तो चंडीगढ़ ही नहीं भारत से भी नशा खत्म हो जाएगा। सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव अनुराधा चगती के नेतृत्व में “वाडा (विक्टरी अगेंस्ट ड्रग एब्यूज) क्लब” की स्थापना की गई। यह पहल इतनी सफल रही कि शहर के 184 शिक्षण संस्थानों में स्थापित इन क्लबों ने 2024-25 में 15 लाख से अधिक नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया। बता दें कि पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी नशे की समस्या बढ़ती जा रही है। कई सामाजिक संस्थाएं नशा विरोधी अभियान चला रही हैं। इससे पहले भी चंडीगढ़ में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। ताकि युवाओं को नशे से दूर किया जा सके। इस कार्यक्रम में एसडीएम ईस्ट नवीन रट्टू, एनएसएस समन्वय अधिकारी नेमी चंद सहित शिक्षा और सामाजिक कल्याण विभाग के कई अधिकारियों ने भाग लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों ने न केवल जागरूकता का संदेश दिया, बल्कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज की एकजुटता को भी दर्शाया।

यह भी पढ़ें:

Delhi Election: कपूरथला हाउस में चुनाव आयोग के एक्शन पर पंजाब CM ने BJP पर बोला तीखा हमला

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago