राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आज स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है।
बता दें कि, बम की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि, अभी पुलिस को स्कूल या कॉलेज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड), डॉग स्क्वाड, दिल्ली दमकल विभाग और विशेष स्टाफ की टीमें दोनों संस्थानों में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि, सोमवार को दिल्ली के नेवी और CRPF स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, जांच में पुलिस और बम स्क्वाड को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
ये भी पढ़ें:
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…