शहर-शहर मौत का कहर, रिश्तों का हो रहा कत्ल, पति ने पत्नी की हत्या कर सूटकेस में पैक कर दिया

पति ने पत्नी की हत्या कर सूटकेस में पैक कर दिया 

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की चर्चाएं अभी बंद भी नहीं हुई थीं कि कर्नाटक के बेंगलुरु से एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके सूटकेस में भर दिया। और उसे दक्षिण बेंगलुरु स्थित अपने किराए के घर में छोड़ दिया। हालांकि, उसे गुरुवार रात को हत्या के 24 घंटे के भीतर पुणे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक महिला का नाम गौरी अनिल साम्ब्रेकर था और उसके पति राकेश राजेंद्र खेडेकर एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है।

औरैया में प्रगति ने प्रेमी के लिए पति को जान से मारा

इससे कुछ दिन पहले औरैया में भी प्रगति ने अपने प्रमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, वो भी शादी के 15 दिन बाद ही, बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी प्रगति और उसका प्रेमी दिलीप एक-दूसरे को पहले से जानते थे। लेकिन जब परिवार को इस रिश्ते की भनक लगी, तो आनन-फानन में उसकी शादी दिलीप से कर दी गई। लेकिन प्रगित ने अनुराग के साथ मिलकर दिलीप की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मुजफ्फरनगर में भी पिंकी शर्मा ने पति को जहर दिया 

मुजफ्फरनगर में भी पिंकी शर्मा ने अपने पति को कॉफी में जहर दे दिया। यहां भी पिंकी ने अपने प्रेमी के खातिर पति की हत्या का प्लान बनाया। दरअसल खतौली कोतवाली के गांव भायंगी निवासी अनुज शर्मा की शादी दो साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की पिंकी शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पिंकी और अनुज के बीच विवाद शुरू हो गया। पिंकी घंटों मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात करती। 25 मार्च की शाम पिंकी ने अनुज को कॉफी में जहर देकर मारने की कोशिश की। कॉफी पीते ही अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लखीसराय में पत्नी से प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर दी जान

लखीसराय में एसपी के सामने पत्नी से प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, निवास कुमार की पत्नी किसी दूसरे शख्स से बातचीत करती थी। जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा टोका-टाकी की, तो वह खुद जहर खाकर उसके पूरे परिवार को फंसा देगी। इसी तनाव में उसने बुधवार को दिल्ली से लखीसराय आने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर सीधे SP कार्यालय पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई। और उसके बाद निवास कुमार की मौत हो गई।

जयपुर में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

आइए जयपुर का भी मामला जान लें।  राजस्थान के जयपुर की रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि पति को उसके के अफेयर के बारे में पता चल गया था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर आग लगा दी। दरअसल धन्नालाल की पत्नी गोपाली देवी का दीनदयाल के साथ संबंध था। जिसके बारे में उसके धन्नालाल पति को पता चल गया था। वह 15 मार्च को दीनदयाल की दुकान पर गया, जहां गोपाली काम करती है। दीनदयाल और धन्नालाल में झगड़े के बाद गोपाली और दीनदयाल ने धन्नालाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उन्होंने शव को एक बोरे में भरकर आग लगा दी।

लखीसराय में भी पत्नी ने पति पर करवाया हमला

ऐसी ही घटना लखीसराय के किऊल थाना क्षेत्र से भी सामने आई है। यहां जलप्पा के पास पंकज यादव को अपराधियों ने बेरहमी से पीटा था और मरा समझ चले गए थे। हांलाकि पंकज यादव बुरी तरह से जख्मी होकर बच गया। जब किऊल पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि ये लूट या हमला नहीं था बल्कि पंकज की बीवी की साजिश थी। पंकज की पत्नी को अपने दीदी के देवर से ही प्यार हो गया था। उसकी दीदी का देवर है रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र का चमघरा निवासी उदय यादव। दोनों के बीच 10 साल से अफेयर था। आखिर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति का मर्डर प्लान कर दिया।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago