लाइफस्टाइल

Navaratri: नवरात्रि में रंगों का है विशेष महत्व, नौ दिन इन रंगों के वस्त्र करें धारण, मां दुर्गा को प्रिय है ये सभी रंग।

Navaratri: नवरात्रि में रंगों का है विशेष महत्व

नवरात्रि को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। मां के आगमन की प्रतीक्षा हर एक भक्त बड़ी ही बेसब्री से कर रहा है। चैत्र नवरात्रि जो 30 मार्च से शुरू होकर पूरे नौ दिन चलते हैं, और इस दौरान चारों ओर वातावरण भक्तिमय बना रहता है। जय माता दी के जयकारों की गूंज हर घर से सुनाई देती है। भक्तगण माता दुर्गा की पूजा-उपासना के साथ ही पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि, इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। वैसे इन सब चीजों के अलावा भी नवरात्र में एक और चीज़ का बहुत महत्व होता है वो है रंगों का


नवरात्र में हर दिन का एक अलग रंग होता है। जिसे खासतौर से पूजा और पहनावे में इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि, ऐसा करने से मां दुर्गा के सभी 9 रूपों का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है और कृपा मिलती है। और आप भी सोच ही रहे होंगे कि, इस नवरात्रि में आप कब कौन से कलर के कपड़े पहन सकते हैं जिससे आप तो खूबसूरत लगे ही साथ ही साथ माता की नजरों में भी आप चमके। तो आइए जान लेते हैं कि, नवरात्रि के नौ दिनों तक किस-किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपके पास इन रंगों के कपड़े नहीं हैं, तो आप उन्‍हें खरीद कर अपने वार्डरोब में जरूर रख लें

पहले दिन पहनें सफेद रंग के कपड़े

पहला दिन माता शैलपुत्री का होता है। माता शैलपुत्री को हिमालयराज की पुत्री माना जाता है। माता को पीला और सफेद रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में आपको पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप साड़ी, सूट या इंडो वेस्‍टर्न ट्राई कर सकती हैं। वहीं पुरुष भी शेरवानी पहन सकते हैं।
दूसरा दिन- सफेद और सिल्वर

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इन्‍हें सफेद रंग बेहद प्र‍िय हैं। सभी को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है।
तीसरा दिन- लाल रंग

तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा होती है। लाल रंग माता को बेहद प्र‍िय है। पूजा में उन्हें खासतौर से लाल रंग की ही चुनरी चढ़ाई जाती है। त्योहार के मौके पर लाल रंग पहनना शुभ भी माना जाता है। ऐसे में पूजा-पाठ के मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े ही पहने जाते हैं। इस मौके पर लाल रंग की साड़ी और शेरवानी पहनना बेस्ट ऑप्‍शन रहेगा।
चौथा दिन- रॉयल ब्‍लू

चौथे दिन कूष्‍मांडा देवी की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग नीला है। इस दिन आप नीले रंग का सूट या साड़ी पहन सकती हैं।
पांचवा दिन- पीला

पांचवे दिन देवी स्‍कंदमाता की पूजा की जाती है। ऐसे में आप पीले रंग के वस्‍त्र पहन सकती हैं। क्‍योंकि माता को पीला रंग बेहद पसंद आता है। इससे आप पर माता की कृपा बनी रहेगी।
छठां दिन- ग्रीन

ये दिन माता कात्‍यायनी देवी को समर्पित है। ऐसी मान्‍यता है कि अगर इस दिन कुंवारी कन्‍याएं हरे रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करती हैं तो उन्‍हें शीघ्र ही अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
सातवां दिन- ग्रे

सातवां दिन मां कालरात्र‍ि को समर्पित है। इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग को आप किसी भी तरह के आउटफिट्स में ट्राई कर सकती हैं। आपका लुक निखर कर आएगा।
आठवां दिन- सफेद और बैंगनी

आठवें दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग सफेद और बैंगनी है। ये रंग भी काफी अट्रैक्टिव और सौम्य होता है। इस रंग की साड़ी हो या सूट, या फिर लहंगा हर किसी पर बहुत खिलता है।
नौवां दिन- गाढ़ा हरा

नौवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्रि‍ का होता है। इस दिन गाढ़े रंग का हरा कपड़ा पहना जाता है। इस रंग के साथ भी आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago