दिल्ली और एनसीआर के आस-पास के इलाकों में आने वाले दिनों में बादल बरसने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के साथ गरज और बारिश होने की आशंका है। वहीं, इस दौरान दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में शुक्रवार तक गरज के साथ चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।
बता दें कि, 30 मई यानि गुरुवार को दिल्ली में गरज के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया गया है कि, “30 मई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गरज के साथ हवा चलने की संभावना है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।”
वहीं, इस दौरान पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। दिल्लीवासियों को ये सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, बाहर की वस्तुओं को सुरक्षित रखें और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे न जाएं।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…