उत्तर भारत में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस तपिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालांकि इस गर्मी से कुछ ही दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून कुछ ही दिनों में भारत पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने अपने ताजे अपडेट में बताया है कि अंडमान और निकोबार में 19 से 21 मई के बीच मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विज्ञानिकों का मानना है कि महाराष्ट्र में भी मॉनसून समय पर पहुंच सकता है और अच्छी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून आमतौर पर 1 जून को पुडुचेरी , तमिलनाडु और केरल में पहुंचता है। इसके बाद यह क्रमशः देश के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। उत्तर भारत में मॉनसून की आमद में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश होने से किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब , हरियाणा , दिल्ली , राजस्थान , उत्तर प्रदेश , गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।

इन राज्यों में लोगों को अभी कुछ दिनों और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

लेकिन इसके बाद मॉनसून की बारिश से उन्हें गर्मी से राहत मिल जाएगी।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान का हरियाणा में एयरबेस पर हमला नाकाम, सिरसा के खेत में मिले मिसाइल के टुकड़े

हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार रात एक बड़ी घटना हुई, जब पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना…

18 hours ago

भाखड़ा डैम की सुरक्षा के लिए CISF तैनात होगी, BBMB चेयरमैन के पंजाब पुलिस पर आरोप

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहा पानी का विवाद अभी थमता हुआ नजर नहीं…

18 hours ago

PAK-IND: हरियाणा पुलिस में नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक ने दिया बॉर्डर पर जाने का आवेदन

PAK-IND: हरियाणा पुलिस में नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक ने दिया बॉर्डर पर जाने का…

19 hours ago

रोहित शर्मा के बाद क्या विराट कोहली भी नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट ? जानिए क्या है पूरी खबर ?

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन यानि रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर से सन्यांस के बाद…

1 day ago

पंजाब में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी पहल, कैबिनेट बैठक में लिए 15 अहम फैसले

 CHANNEL 4  NEWS INDIA भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा क्षेत्रों में…

2 days ago

MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुली पाक की पोल, पाकिस्तान ने दागे थे तुर्की ड्रोन….

पाकिस्तान और भारत के बीच टेंशन जारी है लेकिन बीते दिन पाकिस्तान की कार्रवाई को…

2 days ago