‘राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी भी पड़ी तो कोई समस्या नहीं’ सीएम योगी का बड़ा बयान

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिय़ा है। दरअसल सीएम योगी राज सदन में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी तीन पीढ़ियों ने श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया। हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं।

‘राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी भी पड़ी तो कोई समस्या नहीं’ 

अगर राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी भी पड़ी तो कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान से चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में आज दीपोत्सव बड़ा फेस्टिवल बन गया है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हमने दीपोत्सव शुरू किया तो अनेक थी चुनौती। ऐसी धारणा थी कि  मुख्यमंत्री के रूप में अयोध्या जाने से विवाद खड़ा होता है। एक वर्ग ऐसा था जिसने कहा कि आप जाएंगे तो राम मंदिर की बात होगी। हमने कहा सत्ता के लिए कौन आया था। अगर राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ी तो नहीं होनी चाहिए कोई समस्या

विरासत और विकास को एक साथ जोड़ा

सीएम ने आग कहा, आज लाखों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं , पहले लोग यहां आना चाहते थे लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण लोग नहीं आते थे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने विरासत और विकास को एक साथ जोड़ दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह हमला अपरोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर किया।

सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन

बता दें की सोमवार को मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे थे।  यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किये। साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि विरासत और विकास के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ने श्रद्धालुओं के लिए श्री राम मंदिर के दर्शन करना संभव बनाया है।

‘अयोध्या भारत की सनातन भूमि का आधार है’ 

उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा कि अयोध्या भारत की सनातन भूमि का आधार है। सीएम ने कहा, ‘लंबे समय से यह सनातन धर्म की प्रेरणा रही है। अयोध्या संस्कृति की सबसे पहली भूमि है। इसी अयोध्या में भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम की भूमि पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम अद्भुत है। सीएम योगी ने कहा कि यह ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश है, यहां नीति बनाकर बिना भेदभाव के समाज के हर एक तबके के लिए आर्थिक स्वावलंबन के काम किए जा रहे हैं।

 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago