फरीदाबाद के एनआईटी तीन में स्थित खेल परिसर को 83 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसमें शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल, जिम आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रकिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। टेंडर होने के बाद खेल परिसर का निर्माण दो वर्ष के अंतर पूरा करना होगा। एनआईटी तीन में नगर निगम का 2.3 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बना है। इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। अब इसमें दो भूमिगत पार्किंग के अलावा इसे पांच मंजिला का तैयार किया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। एफएमडीए के वरिष्ठ अभियंता केएस पठानिया का कहना है कि तीन नंबर खेल परिसर को अति आधुनिक किया जा रहा है। इसके लिए करीब 83 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रकिया पूरी करने के बाद इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…