देश

PAKISTAN: ना‘पाक’ गुनाहों की वजह से डर रहा पाकिस्तान

PAKISTAN: ना‘पाक’ गुनाहों की वजह से डर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान अपने नापाक गुनाहों की वजह से अब घबराने लगा है… डरने लगा है… रोने लगा है… क्योंकि, पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर दहशतगर्दों को पाल रहा है…. और उनसे भारत में आतंकी हमले करवा रहा है…. जिसका नतीजा तो, पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा ही… हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमने एक बार शांत भारत को उकसाया है… इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी… जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई पाबंदियां लगा दी हैं… इसी कड़ी में सिंधु जल संधि निलंबित करने के बाद पाकिस्तान से होने वाले आयात पर रोक लगा दी है… साथ पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाह पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

ऐसे में पहलगाम हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई और दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की संभावना के बारे में अटकलों के बढ़ने के बीच, पाकिस्तान में खलबली मची हुई है… पाकिस्तान में डर का माहौल पैदा हो गया है…. जिसके एक नजारा आगे एक वायरल वीडियो में देखेंगे…

इस वीडिय़ो में आप देख सकते हैं कि, जब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य शेर अफजल खान मारवात से एक पत्रकार ने पूछा कि, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया तो क्या वो लड़ेंगे… जिसके जवाब में उन्होंने बस इतना कहा, ‘यदि युद्ध छिड़ता है तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा.’ उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…. कुछ लोगों का कहना है कि, पाकिस्तानी राजनेताओं को भी अपनी सेना पर भरोसा नहीं है….

इतना ही नहीं जब इसी वीडियो में पत्रकार ने शेर अफजल खान मारवात से पूछा कि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए क्या संयम बरतना चाहिए? इसके जवाब में मारवत ने कहा कि, ‘मोदी मेरे खाला के बेटे हैं जो मेरे कहने से पीछे हट जाएंगे?’

आपको बता दें कि, आखिर शेर अफजल खान मारवात हैं कौन?

शेर अफजल खान मारवात कौन हैं?
शेर अफजल खान मारवात एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनेता हैं
जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े थे
हालांकि,
वे कई मौकों पर पार्टी और उसके नेताओं की आलोचना कर चुके हैं
जिसके चलते इमरान खान ने उन्हें पार्टी के प्रमुख पदों से हटा दिया था

वहीं, आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है… पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और लगातार 10वीं रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया… लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में दोगुनी ताकत से मुहंतोड़ जवाब दिया.

भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिसके तहत आयात, आने वाले मेल और पार्सल पर प्रतिबंध लगा दिया है… और सभी भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तान से आने वाले जहाजों के डॉकिंग को बैन कर दिया है… इससे पहले भारत ने 1960 के सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था और पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी अल्पकालिक वीजा को रद्द करके उन्हें 29 अप्रैल तक अपने देश वापस जाने को कहा था… इसके जवाब में पाकिस्तान ने शिमला समझौता निलंबित करने और भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की थी… भारत ने भी पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है

ये ही वजह है कि, पाकिस्तान अपने किए पर अब जरूर पछता रहा होगा… क्योंकि, भारत शांतिप्रिय देश है… लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में… नया भारत “छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं”, की नीति पर चल रहा है…जिसका खौफ पाकिस्तान अच्छे से जानता है… ये ही नतीजा है कि, पाकिस्तानी सेना से लेकर राजनेता डर के साए में जी रहे हैं….

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago