देश

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एनएचएआई ले रही सख्त कदम, अब नहीं चलेगा ‘टैग-इन-हैंड’C का खेल

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एनएचएआई इन दिनों काफी सतर्कता से सख्ती से काम कर रहे है..उन्होंने FASTag के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब ‘लूज फास्टैग’ यानी जो टैग वाहन की विंडस्क्रीन पर न लगाकर हाथ में रखा जाता है (जिसे आम भाषा में “टैग-इन-हैंड” कहा जाता है), उसकी तुरंत रिपोर्ट कर ब्लैकलिस्ट करने की व्यवस्था लागू की गई है। ये कदम इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

सरकार ने हाल ही में एनुअल पास सिस्टम और मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग जैसी नई पहल की घोषणा की है। इन सबकी सफलता इसी बात पर निर्भर करती है कि फास्टैग का इस्तेमाल सही तरीके से हो। जब वाहन मालिक जानबूझकर फास्टैग को गाड़ी पर नहीं लगाते, तब इससे टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें लग जाती हैं, गलत भुगतान रिकॉर्ड होते हैं, और बंद सिस्टम में टैग का दुरुपयोग होता है। इसका असर बाकी यात्रियों पर भी पड़ता है, जिससे उन्हें बेवजह देरी और असुविधा झेलनी पड़ती है। एनएचएआई ने सभी टोल कलेक्शन एजेंसियों और कॉनसेशनरों को निर्देश दिया है कि वे लूज फास्टैग की तुरंत रिपोर्ट करें।
इसके लिए एक विशेष ईमेल आईडी भी दी गई है। रिपोर्ट मिलते ही ऐसे टैग्स को ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट कर दिया जाएगा। इससे गड़बड़ी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। आज देश में 98 प्रतिशत से ज्यादा वाहन फास्टैग सिस्टम से जुड़े हैं, जिससे टोल कलेक्शन डिजिटल और तेज हो गया है। लेकिन ‘लूज टैग’ जैसी हरकतें पूरे सिस्टम को अस्थिर कर सकती हैं। ऐसे में इस नई व्यवस्था से टोल ऑपरेशन और ज्यादा असरदार, पारदर्शी और यात्रियों के लिए सुगम होगा। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने कुछ नेशनल हाईवे सेक्शंस पर टोल दरें 50 प्रतिशत तक घटा दी हैं।

इसमें खास तौर से ब्रिज, टनल, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड शामिल हैं। इसके लिए ‘नेशनल हाईवे फी रूल्स, 2008′ में संशोधन कर टोल गणना का नया फॉर्मूला भी लागू किया गया है। इससे आम लोगों के सफर का खर्च कम होगा और सड़क से सफर अधिक सुलभ बनेगा।

 

 

74वां: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनाया 74वां जन्म दिवस, भारतीय राजनीति और BJP के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह, क्या 2029 में फिर लखनऊ से लडेंगे लोकसभा चुनाव?

Pakistan: बलूचिस्तान में मचा हड़कंप, बस से 9 यात्रियों को किया अगवा, फिर मार दी गोली

HimanshuKaushik

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago