Uncategorized

नए साल की शुरूआत दिल्ली में होगी घने कोहरे की शुरूआत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नए साल के मौके पर दिल्ली में सर्द हवाएं और घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इस दौरान विजिबिलिटी और दिन के तापमान पर काफी असर पडेगा। 1जनवरी को ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार खुले में ठंड और तेज हवाएं चलेगी जिसका असर नए साल के जश्न पर भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि, 30 दिसंबर से दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान,उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में तापामान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही सक्रिय है जो पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजर चुका है। 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिससे तापमान नीचे गिर गया और अब एक और पश्चिमी विक्षोभ जल्दी ही आने की संभावना है। वहीं, विभाग ने 1 जनवरी से 5 जनवरी 2025 तक पहाड़ी राज्यों में मौसम की गतिविधियां जारी रहेंगी। बता दें कि, बारिश और बर्फबारी पहाड़ी राज्यों तक ही सीमित रहेगी लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं होगा। वहीं, इस कारण दिल्ली में भी यह सप्ताह शुष्क और ठंडा रहेगा। 24 घंटे के बाद पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर असर

घने कोहरे के चलते दिल्ली में ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। रेलवे ने पहले ही कई ट्रेनों के समय में बदलाव की घोषणा की है। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को फ्लाइट अपडेट्स के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी है। नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ जरूर हो रही है, लेकिन यह भी एक यादगार अनुभव का हिस्सा है। सावधानी और सतर्कता अपनाकर आप इस मौसम का आनंद उठा सकते हैं।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago