दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बस मार्शलों ने भी चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बस मार्शल कई सीटों पर सीटों पर प्रमुख पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ेगे। जनहित दल के नाम से बनी पार्टी के बैनर तले पूर्व बस मार्शल चुनाव में उतरेंगे। वहीं, पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
वहीं, जिन 6 उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है उनमे से पांच पूर्व बस मार्शल है। नई दिल्ली, मुंडका, नरेला, मुस्तफाबाद, तिमारपुर और बुराड़ी से उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। बता दें कि, विधानसभा चुनाव में वामपंथी दल भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सीपीआई (मार्क्सवादी), सीपीआई, सीपीआई (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेताओं ने कहा कि वामपंथी पार्टियां दिल्ली के लोगों को एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच देंगी। जनहित दल पार्टी ने श्यामो देवी नरेला से, प्रवीण कुमार मुंडका, ललित भाटी मुस्तफाबाद, राकेश रंजन श्रीवास्तव तिमारपुर, आदित्य राय नई दिल्ली, अनिल कुमार बुराड़ी से चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…