देश

Union Budget 2025 Live: अगले हफ्ते आएगा नया इनकम टैक्स बिल, 12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं

केंदीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पेश कर रही है। वहीं,संसद में विपक्ष का हंगामा भी जारी है. विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे। बता दें कि, समाजवादी पार्टी के सांसद कुंभ में भगदड़ की घटना पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में कहा कि ये बजट आम आदमी के लिए है, गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ”हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 सालों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। इस दौरान भारत की क्षमता और क्षमता में विश्वास बढ़ा है। हम अगले 5 सालों को सबका विकास हासिल करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखें।”

बजट भाषण की बड़ी बातें

  • बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा
  • युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता
  • टैक्स, ऊर्जा और शहरी विकास पर फोकस
  • दलहन में आत्मनिर्भरता का मिशन
  • गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर फोकस
  • मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी
  • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख हुई
  • कपास के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर फोकस
  • कपास उत्पादन के लिए 5 साल सरकार का फोकस
  • भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा
  • पीएम धन्य धान्य योजना लाएंगे. 100 जिलों को मिलेगा फायदा
  • खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
  • भारत को खिलौना हब बनाएंगे
  • स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड
  • MSME के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़
  • असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा
  • लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार
  • डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन
  • जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी
  • फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी। 22 लाख लोगों के लिए रोजगार, 4 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निर्यात सृजित होने की संभावना
  • असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी
  • पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है, यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है
  • बीमा क्षेत्र के लिए FDI की सीमा बढ़ाई गई. सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार होगा. जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे। 6 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाई गई। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
  • ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई. टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की गई। टैक्स डिडक्शन में बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है, चार साल तक रिटर्न भर सकेंगे। सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट दोगुनी की गई. छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा एलान किया। अब 12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। 12 लाख से अधिक आय वाले लोगों के लिए अब नया टैक्स स्लैब लागू होगा।
    – 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
    – 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
    – 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
    – 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
    – 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
    – 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
    – 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि, हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति, उन्होंने आगे कहा कि 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि, सरकार का सबके विकास पर जोर है, मध्यम वर्ग की खपत बढ़ाने पर जोर है। जियोपॉलिटिकल तनाव से ग्लोबल ग्रोथ में कमी आई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम इकोनॉमी को गति देंगे।

बजट इन क्षेत्रों में कर रहा फोकस- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि, बजट 2025 का फोकस इन क्षेत्रों पर ज्यादा है। बजट विकास को गति देने के लिए हमारी सरकार के प्रयास को जारी रखता है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, सरकार समावेशी विकास को सुरक्षित करने और निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखे हुए है।

A) विकास में तेजी लाना
B) सुरक्षित समावेशी विकास
C) निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना
D) घरेलू खर्च में वृद्धि, और
E) भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना

किसानों के बजट में क्या हैं ?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, बिहार में मखाना बोर्ड का गठन, बिहार में खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं और लोन से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की योजना में अरहर, उड़द, मसूर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। धन धान्य योजना के तहत नेफेड और एनसीसीएफ किसानों से दालें खरीदें। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई। धन धान्य योजना से 100 जिलों को जोड़ा जाएगा।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने जा रही है। हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है। वहीं, बजट में गिग वर्कर्स के लिए बड़े एलान किए गए है जिसमें 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। इनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा।

स्टूडेंट्स के लिए बजट पिटारे में क्या-क्या?

निर्मला सीतारमण ने बजट में छात्रों के लिए भी बड़े एलान किए। उन्होंने बताया कि IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 3 AI सेंटर खोले जाएंगे। वहीं, इसके अलावा मेडिकल में 5 साल में 7500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। AI शिक्षा के लिए 500 करोड़ का बजट है।

वित्त मंत्री ने किया उड़ान स्कीम का एलान

120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम का एलान। उड़ान स्कीम से 4 करोड़ नए यात्री जोड़ने का लक्ष्य, बिहार में नए फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे। पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट, हेलिपैड बनाए जाएंगे।

रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ का ऐलान। बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनेंगे. ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत होगी। 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेंगे। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वीजा नियमों में ढील दी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि, अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा।

वित्त मंत्री ने Gig Workers के लिए बड़े एलान

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे Gig Workers को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करके पहचान पत्र दिया जाएगा और पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ सुविधाएं दी जाएंगी। लगभग 1 करोड़ Gig Workers को इसका लाभ मिलेगा। शहरी कामगारों के उत्थान की योजना को शहरी-गरीब और वंचित-समूह की आय में वृद्धि करने, सतत जीविका और बेहतर जीवन यापन के लिए लागू किया जाएगा। बैंकों से अधिक ऋण लेने, तीस हजार रुपये की सीमा वाले UPI Linked Credit Card और क्षमता निर्माण में सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना को बेहतर बनाया जाएगा।

क्या- क्या सस्ता होगा?

जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। LED-LCD टीवी के दाम घटेंगे। इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई। लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी। EV और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी।

न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए वित्त मंत्री का बड़ा एलान

2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे
2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का विकास
20,00 करोड़ रुपये की लागत से छोटे, मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago