Uncategorized

महाकुंभ को लेकर साबिर की महिलाओं पर टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ बरेली के मीरगंज में मामला दर्ज

महाकुंभ में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली के एक शख्श साबिर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो की जांच के बाद मीरगंज निवासी मुल्जिम साबिर हुसैन के खिलाफ मीरगंज थाने में बीएनएस यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (झूठी जानकारी, अफवाह फैलाना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आरोपी का वीडियो वायरल होते ही हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी साबिर फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की उकसाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदू समुदाय ने जताया विरोध

मामला बरेली के मीरगंज कस्बे का है। यहां रहने वाले साबिर ने महाकुंभ में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदू समुदाय ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस से शिकायत दर्ज की। लोगों में गुस्सा और बढ़ते तनाव को देखते हुए। मीरगंज पुलिस ने आरोपी साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को सजा दिलाई जाएगी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लिए जगह जगह दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अभी फरार है.

ये भी पढ़ें:-

Mahakumbh: आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से निष्कासित, ममता कुलकर्णी हैं वजह

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

11 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago