चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होने वाला है। इस टुर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों और दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, कराची में इस टुर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि, चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरूआत से पहले ही मेजबान पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कराची के नेशनल स्टेडियम का बताया जा रहा है। वोडियो में देखा जा सकता है नेशनल स्टेडियम की छत पर इस टुर्नामेंट में भाग लेने वाले 7 देश के झंडे लगे हुए है लेकिन भारत का तिरंगा गायब है जिससे फैंस काफी नाराज है। हालांकि, चैनल 4 न्यूज इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
https://x.com/Rnawaz31888/status/1891070145314906408
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक बहस शुरू हो गई है कि भारत का झंडा क्यों नहीं लगाया गया है? कई फैंस का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय टीम का कोई भी मुकाबला नहीं है तो इसलिए झंडा नहीं लगाया है।
आपको बता दें कि, आईसीसी के नियम के मुताबिक कोई देश मल्टीनेशन टुर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है तो उसे इसमें भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे लगाने होते है। हालांकि, भारतीय टीम राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान नहीं आएगा जिसके चलते चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल का चुना गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…