NDA उम्मीदवार वीणा देवी पर हमला, बदमाशों ने गाड़ी रोककर तानी पिस्टल

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान वैशाली से एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. असामाजिक तत्वों ने उनकी कार रोकी और पिस्तौल दिखाकर उनसे बहस करने लगे. इस दौरान, स्थानीय निवासी भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए और किसी तरह वीणा देवी के काफिले को बाहर निकालने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार पारू के चिंतावनपुर में वीणा देवी के क़ाफ़िले को कुछ लोगों ने रोका और उनके ऊपर पिस्टल दिखायी. घटना को लेकर वीणा देवी ने कहा कि पारू के चिंतावनपुर के यादव टोला बूथ नंबर 88 में कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला किया और उनके ऊपर हथियार जैसा कुछ दिखाया. वीणा देवी ने बताया कि किसी तरह स्थानीय थाना पुलिस और लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला गया.

वीणा देवी ने बताया कि यादव टोला बूथ नंबर 88 पर वह अपने परिवार के साथ वोट डालकर लौट रही थीं. वीना देवी ने बताया कि वह आगे बढ़ी तभी यादव टोला में असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर हमला कर दिया. उनके हाथ में भी कुछ था. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाशों के हाथ में पिस्टल था. वहीं हमला क्यों हुआ अभी तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर बदमाशों ने वीणा देवी पर क्यों हमला किया.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago