हरियाणा

‘मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम’ अभियान की शुरुआत,’ स्वच्छता अभियान में CM नायब सैनी हुए शामिल

‘मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम’ अभियान की शुरुआत’

 

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार का दिन शहरवासियों के लिए एक प्रेरणादायक रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम” अभियान के तहत आयोजित मेगा स्वच्छता ड्राइव में भाग लेकर खुद झाड़ू उठाई और सड़कों की सफाई में हाथ बंटाया।

ये ड्राइव शहर की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वच्छता को जीवनशैली बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी

इस कार्यक्रम में CM सैनी के साथ गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, सोहना से विधायक तेजपाल तंवर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। CM ने कहा कि, स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे अपने घर, मोहल्ले और वार्ड की सफाई को नियमित बनाए रखें और इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।

CM सैनी ने सोहना रोड पर जनता के बीच खुद झाड़ू लेकर सफाई की। उन्होंने कहा कि, बारिश का मौसम जल्द ही खत्म होने वाला है, जिसके बाद सभी पेंडिंग सड़कों की मरम्मत और अन्य विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। साथ ही CM ने वादा किया कि, गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा

इस के साथ CM ने कहा कि, “हम बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन और जन भागीदारी के साथ गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर शहर बना सकते हैं। स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है। अगर हम इसे अपनाएं तो गुरुग्राम स्वस्थ और खुशहाल बन सकता है।”

इस मेगा स्वच्छता अभियान में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। लोगों ने सड़कों, गलियों, पार्कों और नालियों की सफाई में सक्रिय भागीदारी दिखाई। डेरा सच्चा सौदा, राधा स्वामी सत्संग और संत निरंकारी मिशन सहित RWA और व्यापारिक संगठनों ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में 36 वार्डों और 46 स्थानों पर ये विशेष अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय समुदाय ने प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छ अभियान में योगदान दिया। साथ ही इस दौरान हजारों लोगों ने भी इस अभियान में अपना योगदान दिया।

CM ने कहा कि, बारिश के बाद पेंडिंग कार्यों को पूरा करके, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि, हरियाणा सरकार स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

वहीं CM ने बताया कि, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा सामाजिक बदलाव और जनता के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अहम पहल होगी।

CM ने समस्त नागरिकों से अपील की कि, वे इस अभियान को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी नियमित जीवनशैली में शामिल करें। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता अपनाकर हम न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं, बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

गुरुग्राम में ये मेगा स्वच्छता ड्राइव एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है, जहां सरकार और जनता मिलकर सामूहिक प्रयास से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी है। CM सैनी ने ये साबित कर दिया कि, नेतृत्व केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि स्वयं आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करना भी आवश्यक है।

फिलहाल इस अभियान के माध्यम से गुरुग्रामवासियों को ये संदेश दिया गया कि, स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक का जिम्मेदारी है। आगामी सप्ताहों में नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पेंडिंग विकास कार्य और सफाई गतिविधियों को पूरा कर, गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी शहर बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago