कोर्ट तक पहुंची राजस्थान में कांग्रेस नेताओं की आपसी दुश्मनी, 5 लोगों पर मानहानि का दावा

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी दुश्मनी कम होने का नाम नहीं ले रही है. यह विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. ताजा मामला जयपुर में हुआ. मालवीय नगर से प्रत्याशी रहीं अर्चना शर्मा ने कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा और महेश शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है. इस मामले में राजधानी जयपुर की द्वितीय जिला अदालत ने पांचों को नोटिस जारी कर 27 मई तक जवाब देने को कहा है.

वोटिंग से पहले वायरल हुआ था वीडियो

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान अर्चना शर्मा का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था. अर्चना शर्मा के पर्सनल सेक्रेटरी रहे महावीर ने ऑडियो वायरल किया था. वायरल ऑडियो में पैसों के लेनदेन की बात हो रही थी. तब अर्चना शर्मा ने उस ऑडियो को फेक बताया था. वोटिंग से दो दिन पहले यह ऑडियो वायरल किया गया था. तब अर्चना शर्मा ने कहा था कि मैं चुनाव में आगे हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह साजिश की गई है. अब इसी मामले में अर्चना शर्मा ने मानहानि का दावा किया है.

अर्चना शर्मा ने दावे में क्या कहा?

अपने दावे में अर्चना शर्मा की तरफ से अधिवक्ता एके जैन ने बताया कि अर्चना शर्मा मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी थीं. यहां 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने थे. महावीर उपाध्याय पूर्व में सहायक कार्यकर्ता था, लेकिन ढाई साल पहले उसे हटा दिया था. इसी खुन्नस में महावीर उपाध्याय ने 22 नवंबर को एक फेक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. इस मामले में महावीर उपाध्याय के साथ साथ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, महेश शर्मा, विचार व्यास, रामचंद्र गर्ग को प्रतिवादी बनाया गया है.

कांग्रेस का टिकट चाहते थे दोनों नेता

अर्चना शर्मा और राजीव अरोड़ा दोनों ही मालवीय नगर से कांग्रेस का टिकट चाहते थे. कांग्रेस ने दो बार चुनाव हार चुकी अर्चना शर्मा को उम्मीदवार बनाया था. तब राजीव अरोड़ा के समर्थकों ने दिल्ली में प्रदर्शन भी किया था. विधानसभा चुनाव के पूर्व से चली आ रही यह खींचतान अब न्यायालय तक पहुंच चुकी है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

8 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

8 hours ago