कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर के बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर सिंह छोकर को गिरफ्तार कर लिया. सिकंदर सिंह छोकर समालखा से कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोकर के बेटे हैं. माहिरा होम्स के पांच प्रोजेक्ट की जांच के दौरान 100 करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड मामले में ईडी ने जांच की थी. जिसमें कई लक्ज़री गाड़ियों को भी ईडी ने जब्त किया था. सिकंदर छोकर फरार चल रहा था. सिकंदर छोकर इस फ्रॉड में मुख्य आरोपी रहा है.

दरअसल, माहिरा होम्स के गुरुग्राम के अलग-अलग सेक्टर्स में अफोर्डेबल प्रोजेक्ट है, जिसमें सैकड़ों निवेशकों ने करोड़ो रुपये निवेश किया था. माहिरा होम्स ने सारा पैसा रेरा अकाउंट में जमा करवाया और इसके बाद माहिरा होम्स ने फर्जीवाड़ा करते हुए प्रोजेक्ट के रेरा अकाउंट से नियमों को ताक पर रख ज्यादातर पैसा निजी अकाउंट में ट्रांसफर करवाया. इसी मामले की तफ़्तीश में ईडी और अन्य जांच एजेंसी जुटी थी. इस मामले में ईडी ने सिकंदर छोकर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने 12 अप्रैल को धर्म सिंह छोकर से अपने कार्यालय में कई घंटे तक पूछताछ की थी. सिकंदर सिंह छोकर पर आवंटियों के पैसे का गलत इस्तेमाल और हेराफेरी करने के आरोप हैं. ED ने पिछले साल जुलाई में माहिरा ग्रुप के निदेशकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्रुप और निदेशकों के करीब 360 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

10 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago