पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा…

इस लोकसभा चुनाव में परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं. ताजा मामला पंजाब से सामने आया है, जहां एक पूर्व विधायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. दरअसल, पंजाब के धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

दलवीर सिंह संगरूर में सुखपाल सिंह खैरा को कांग्रेसी उम्मीदवार बनाए जाने से खफा थे. उन्होंने 2022 में भगवंत मान द्वारा सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव लड़ा था, हालांकि हार गए थे. वहीं बताया जाता है कि वह इस बार भी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल खेहरा को पैराशूट उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतार दिया. इसके बाद से उनकी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी.

उन्होंने इस्तीफा देने से एक दिन पहले ही सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी के संकेत दे दिए थे. इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी. उन्होंने पंजाबी में एक्स पर लिखा था, “सोचता हूं एक नया रास्ता बना लूं, कितना समय वो पुराने रास्ते ढूंढते रहेंगे. रुक गई इस जिंदगी को अब धक्के की जरूरत है. एक बार चल पड़े तो फिर बहते रहेंगे. अंधेरी रात में रोशनी की जरूरत है. दीया नहीं, जुगनू ही सही, पर जगते रहेंगे.”

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago