आध्यात्मिक संवाद

मुण्डकोपनिषद 1.2.3 चेतावनी देता है कि निष्ठाहीन कर्मकाण्ड, भक्ति या शास्त्र निष्ठा का अभाव, पतन की ओर ले जाते हैं- स्वामी अवधेशानंद गिरि

यस्याग्निहोत्रमदर्शमपौर्णमासम्

अचातुर्मास्यमनाग्रयणमतिथिवर्जितं च ।

अहुतमवैश्वदेवमविधिना हुतम्

आ सप्तमांस्तस्य लोकान् हिनस्ति ॥

              – मुण्डकोपनिषद्  १.२.३

 

वेदान्त का मूल स्वर ज्ञान है अर्थात् ब्रह्मविद्या, आत्मबोध और अद्वैत की परम शान्ति। परन्तु यह ज्ञान सहज नहीं, यह एक आंतरिक अग्निकुण्ड से यात्रा कर प्राप्त होता है, जहाँ कर्म, उपासना और तपस्या की आहुतियाँ दी जाती हैं। मुण्डकोपनिषद्, जो कि ब्रह्मविद्या का एक उज्ज्वल दीपस्तम्भ है; कर्मकाण्ड और ज्ञानकाण्ड के सम्बन्ध को बड़ी सूक्ष्मता और सत्यता से प्रस्तुत करता है।

इसी सन्दर्भ में यह मंत्र एक चेतावनी है, एक उद्घोष कि यज्ञ, दान और उपासना यदि वेदविहित विधि और श्रद्धा से रहित हो जाएँ, तो वे न केवल निष्फल होते हैं, वरन् साधक को पतन की ओर भी ले जा सकते हैं। जिसके अग्निहोत्र में अमावस्या और पूर्णिमा के विधिपूर्वक अनुष्ठान नहीं होते, जो चातुर्मास्य, अग्रयण यज्ञ और अतिथि सत्कार से रहित हो, जिसमें वैश्वदेव बलि न दी गई हो और जो सम्पूर्णतः विधिविहीन हो — ऐसा यज्ञ सातों लोकों को नष्ट कर देता है। वह साधक उन पुण्यफलों से वंचित हो जाता है, जो विधिवत् यज्ञों द्वारा प्राप्त किए जा सकते थे।

भगवद्पाद भाष्यकार शंकराचार्य इस मंत्र को केवल यज्ञ की निन्दा के रूप में नहीं, अपितु कर्म और ज्ञान के मध्य द्वंद्व के विवेकपूर्ण संधान के रूप में देखते हैं। भगवद्पाद का मन्तव्य स्पष्ट है कि “कर्म तभी तक उपयोगी है, जब तक वह वेदविहित विधि, श्रद्धा और लक्ष्य के साथ किये जाएँ ।” कर्म स्वयं में साध्य नहीं, वह साधन है। यदि वह श्रद्धाहीन, अविधिक और फल-कामना से युक्त हो, तो वह न तो ज्ञान की भूमि बना पाता है, न ही पुण्यफल दे पाता है। भगवद्पाद शंकराचार्य स्पष्ट कहते हैं : “मुक्तेः साधनं ज्ञानमेव, न कर्म” मोक्ष का साधन केवल ज्ञान है, कर्म नहीं।

अतः इस मंत्र के माध्यम से वे यह उद्घोषित करते हैं कि केवल कर्मकाण्ड में लिप्त रहना, वह भी विधि और भावना से रहित, साधक को न केवल मोक्ष से दूर करता है, अपितु अधोगति का कारण भी बन सकता है। यहाँ “हिनस्ति सप्त लोकान्” वाक्यांश बड़ा अर्थपूर्ण है — केवल एक लोक नहीं, वरन् सातों पुण्यलोकों से भी ऐसा कर्मविहीन यज्ञ फल विहीन ही है।

 

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा यात्रा: सांस्कृतिक उत्थान का एक प्रेरक अध्याय

admin

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 minutes ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

41 minutes ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

51 minutes ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

1 hour ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

20 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

20 hours ago