झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां 6 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने 2 इंसास राइफल, एक SLR और एक पिस्टल बरामद की है।
CRPF के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बोकारो के लालपनिया क्षेत्र के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे 209 कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (COBRA) के जवानों ने ऑपरेशन कर रहे थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में छह नक्सलियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी अभी-भी जारी है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…