मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन

प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत् प्रगति को प्रदर्शित करती है पुस्तक

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का मंत्रालय में विमोचन किया। यह पुस्तक लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा, प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इकोनॉमिक टाइम्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से तैयार की गई है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह कॉफी टेबल बुक, विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की विकास दृष्टि का एक समग्र दस्तावेज है। पुस्तक प्रदेश के विकास में लोक निर्माण विभाग व मध्य प्रदेश सड़क सड़क विकास निगम की भूमिका और योगदान को रेखांकित करते हैं। पुस्तक में विभाग द्वारा क्रियान्वित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का आकर्षक और तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस में विशेष रूप से हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर विकसित परियोजनाएं, एक्सप्रेस हाईवे, प्रमुख सड़क, फ्लाय ओवर्स एवं पुल निर्माण कार्य का उल्लेख किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक, धार्मिक व पर्यटन केंद्रों को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाओं की प्रगति, प्रभाव और विकास यात्रा,नवीन एवं अभिनव पहल तथा विभाग द्वारा अपनाए गए आधुनिक तकनीकी एवं परियोजना प्रबंधन उपायों को भी पुस्तक में शामिल किया गया है। कॉफी टेबल बुक में लोक निर्माण विभाग व मध्यप्रदेश सड़क सड़क विकास निगम की भावी योजनाओं एवं भविष्य के रोडमैप को भी समाहित किया गया है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

20 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

21 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

21 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

23 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

23 hours ago