MP Rail Update: रेल यात्री ध्यान दें, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; जानें कब से

इंदौर 
मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बारतीय रेलवे की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में ब्लॉक का काम चल रहा है, जिसके चलते रतलाम रेल मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना होने वाली गाड़ी नंबर 22653 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
ब्लॉकिंग के काम के चलते ट्रेन को निर्धारित मार्ग में बदलाव करते हुए हरिप्पाड, अम्बलप्पुझा, आलप्पुझा और एरणाकुलम के रास्ते चलाया जाएगा। रेलवे की ओर से संबंधित यात्रियों को सलाह दी गई है कि, 21 अगस्त को इस ट्रेन से यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन रूट, ठहराव और समय की जानकारी जरूर दख लें, ताकि यात्रा के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

क्यों किया गया रूट में बदलाव?
दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में ब्लॉक के चलते इस ट्रेन के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। ब्लॉक की अवधि में रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

यात्री कहां से लें ट्रेन की अपडेट जानकारी?
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति, ठहराव और समय की जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर प्राप्त करें। यात्री Indian Railways Enquiry की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन से जुड़ी अद्यतन जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेन के रूट, समय और अन्य अपडेट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यात्रा से पहले जानें यात्री
21 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 22653 से यात्रा करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन का अपडेटेड रूट और समय जरूर चेक करें, क्योंकि दक्षिण रेलवे में ब्लॉक के कारण ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

5 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

5 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

5 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

5 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

6 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

6 hours ago