हरियाणा

BJP पर भड़के सांसद जयप्रकाश, पीएम पर भी साधा निशाना

हरियाणा के हिसार से सांसद जयप्रकाश भाजपा के नेताओं पर गर्माते नज़र आए। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो भाजपा हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर वोट मांगती है। इस बार भी उन्होंने एयरपोर्ट के नाम पर वोट मांगे। मैंने यह कहा था कि भाजपा के नेता हिसार एयरपोर्ट के नाम झूठ बोल रहे हैं। अगर यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, वरना भाजपा नेताओं व सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सांसद जयप्रकाश सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं यही बात दोहराता हूं कि अगर आज तक भी यह एयरपोर्ट इंटरनेशनल है तो मैं तो इस्तीफा देने को तैयार हूं। भाजपा सरकार बेर को अंगूर कहते आए हैं कि अब वह नहीं बच पाएंगे। मैं उनके झूठ को उजागर करता रहूंगा। डीजीसीए का जो फैसला आया है, उसने सरकार व तत्कालीन सिविल एविशन मंत्री व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मंत्री पर आरोप लगाए हैं कि यह 180 करोड़ रुपये का घोटाला है। जो बात हम कहते थे, वह सही निकली। इसकी जांच किसी सीटिंग जज से करवाई जाए, जो यह बीएंडआर का घोटाला है।

सांसद ने कहा कि ये लोग जनता की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। कल को कोई जीव जंतु हवाई पट्टी पर आ जाए तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। भाजपा सरकार लूट व भ्रष्ट सरकार है, जो आज सही साबित हुई है। यह सिर्फ इंटरनेशनल ही नहीं, डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी नहीं है। यहां न तो नाइट लैंडिंग की सुविधा है। प्रधानमंत्री यहां आएंगे, उनसे पूछ लेना कि यहां नाइट लैंडिंग है क्या। अगर यहां सब कुछ कंप्लीट था तो हरियाणा सरकार ने बजट में 530 करोड़ रुपये का प्रावधान क्यों रखा। भाजपा सरकार ने हरियाणा का अपमान किया है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया me पर छाया Ghibli-Style, जानें क्या है ये और झिबली फोटो मिनटों में यूं बनाएं

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

13 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

14 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

15 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

15 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

16 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

16 hours ago