MP में 13 नए औद्योगिक गलियारे बनेंगे, इंदौर-भोपाल और ग्वालियर-नागपुर रूट को मिलेगी रफ्तार

भोपाल.

मध्य प्रदेश में अगले साल फिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। निवेश की राह आसान हो, इसके लिए सड़कों को औद्योगिक गलियारे के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई। इसका उद्देश्य लाजिस्टिक्स लागत को कम करना, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और निवेशकों के लिए व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम एवं आकर्षक बनाना है।

इसके साथ ही इससे आमजन को भी आवागमन में सुविधा होगी। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए 13 नए मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। इनमें चिह्नित स्थानों पर उद्योगों की स्थापना के लिए जगह सुरक्षित रहेगी।

मध्य प्रदेश में बनेंगी 13 नई सड़कें
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार पहले ही राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास औद्योगिक केंद्र विकसित करने की पहल कर चुकी है। प्रदेश सरकार इसे आगे बढ़ाने जा रही है। कार्ययोजना के अनुसार, एनएचएआइ चार और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) नौ मार्ग बनाएगा।

शहरों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
इन नए रोड नेटवर्क से शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और कम समय में यात्रा आसान होगी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तो सफर कम समय में आसान होगा। अधिकारियों के अनुसार, एनएचएआइ ग्वालियर-नागपुर, लखनादौन रायपुर, इंदौर भोपाल और जबलपुर भोपाल के बीच नए रोड नेटवर्क बिछाएगा। इसी तरह, एमपीआरडीसी ने सभी नौ नई सड़कों के रूट तय किए हैं। इनमें सागर दमोह कटनी, आशापुर-हरदा-नर्मदापुरम- पिपरिया-नरसिंहपुर- जबलपुर, सागर-सतना (प्रस्तावित ग्रीनफील्ड), सिवनी- बालाघाट, खलघाट- मनावर, इंदौर- देपालपुर, दिनारा दतिया, बुधनी-इटारसी और भोपाल- मंदसौर के बीच नई सड़कें बनाई जाएगी। यह बिल्कुल नए रूट है। इनमें से कुछ सड़कों की डीपीआर तैयार कर कार्य शुरू भी कर दिया गया है।

प्रदेश में है 4.2 लाख किमी का रोड नेटवर्क –
बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में लगभग 4.2 लाख किमी का रोड नेटवर्क है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वर्तमान में कुल 77,268 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है। यह नेटवर्क न केवल प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मुख्यधारा में लाता है।

एनएचएआई के चार नए रोड नेटवर्क –
परियोजना — लंबाई (किमी) — लागत (करोड़ में)
ग्वालियर-नागपुर — 600 –20,000
लखनादौन-रायपुर — 200 — 9,600
इंदौर-भोपाल — 160 — 9,716
जबलपुर – भोपाल — 255 — 13,400

एमपीआरडीसी के नौ नए सड़क मार्ग –
परियोजना — लंबाई (किमी)
सागर-दमोह- कटनी — 184
आशापुर-हरदा- नर्मदापुरम- पिपरिया- नरसिंहपुर – जबलपुर — 375
सागर-सतना (प्रस्तावित ग्रीनफील्ड) — 235
सिवनी -बालाघाट– 87
खलघाट- मनावर– 48
इंदौर -देपालपुर– 32
दिनारा- दतिया — 32
बुधनी- इटारसी– 36
भोपाल- मंदसौर — 320

Rupesh Jha

Recent Posts

नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

नई दिल्ली भारत के अभियान प्रमुख (Chef de Mission) सहदेव यादव ने शुक्रवार को मनु…

1 hour ago

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने…

2 hours ago

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक…

2 hours ago

मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

नईदिल्ली  मूडीज रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपना अनुमान बड़े पैमाने पर बढ़ा…

2 hours ago

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

2 hours ago

एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार एंट्री, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज…

3 hours ago