हरियाणा

हरियाणा में इस पद पर निकली 2 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए कितनी होगी सैलरी

हरियाणा में 1 मार्च से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन शुरू हो जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov. in पर जाकर योग्य उम्मीदवार 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं, इसके जरिए हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों को भरा जाएगा।

वहीं, इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय पर मास्टर डिग्री होनी चाहिए। जबकि, आवेदन करने वालों की न्यूनत आयु 21 और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों ने मैट्रिक लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय में पढ़ाई की हो।

बता दें कि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छुट दी जाएगी। वहीं, उम्मीदवार के पास इसके अलावा यूजीसी नेट, स्लेट या सेट परीक्षा में से किसी एक परीक्षा पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अब बात करते है कि, कितनी आवेदन फीस लगेगी। इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवार को 1000 रुपए, जबकि, हरियाणा की रिजर्व कैटेगरी के लिए 250 रुपए, सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 250 रुपए और दिव्याग युवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

आपकों बता दें कि, इस परीक्षा में स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 150 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। अगर आप इसे पास करते है तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं
यहां होम पेज पर आपको एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा
एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फॉर्म 2024 भरें
इसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे
सभी डिटेल्स चेक कर सबसे लास्ट में पेमेंट कर दें
फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें

ये भी पढ़ें:

अंतिम चरण में हरियाणा निकाय चुनाव, BJP के प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago