हरियाणा

अंतिम चरण में हरियाणा निकाय चुनाव, BJP के प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार

हरियाणा निकाय चुनाव के प्रचार अंतिम चरण में सभी पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है ताकि निकाय चुनाव का किला फतेह कर पाए बीजेपी दावा कर रही है विधानसभा के बाद निकाय में भी कमल खिलने वाला है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर केंद्रीय मंत्री.. पार्टी के सीनियर नेता अलग-अलग वार्ड में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार कर रहे है इसी कड़ी में फरीदाबाद के वार्ड नंबर 21 से बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह भड़ाना के लिए मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने वीरेंद्र सिंह भड़ाना के लिए चुनाव प्रचार किया और जनता से वोट की अपील की..
फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी.. और बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह भड़ाना के समर्थन में काफी लोग पहुंचे, और उनका स्वागत किया.. वार्ड नंबर 21 से बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने जनता से वोट की अपील करते हुए कहा.. 2 मार्च को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी. फैसला आपके हाथ में है. साथ ही वींरेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि. फरीदाबाद में विकास कार्य को रोकने नहीं दिया है. और अब निकाय चुनाव में भी कमल खिलेगा जिसके बाद प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद विकास की ये रफ्तार और तेज होगा.
मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि.. जिस तरह से फरीदाबाद और प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना प्यार दिया है. उसी प्यार को बनाए रखे.. ताकि निकाय चुनाव में भी बीजेपी की जीत हो. निकाय चुनाव के लिए हरियाणा में 2 मार्च को वोटिंग होगी और 12 मार्च को चुनाव के परिणाम आएंगे लेकिन सीधे तौर पर देखा जाए तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर थी और अब निकाय चुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर देखी जा रही है.. हालांकि इनेलो ने सिंबल पर चुनाव लड़ने का एलान जरूर किया है. लेकिन चुनाव प्रचार में चौटाला परिवार गायब है…।

 

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

9 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

11 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

11 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

12 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

12 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

13 hours ago