महाराष्‍ट्र में मोदी की हुंकार, ‘धर्म आधारित आरक्षण क्‍यों ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्‍होंने कांग्रेस शासित कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण देने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने पूछा कि कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण क्यों है? पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, आरक्षण नहीं छिनने दूंगा. उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच रही है. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए सैम पित्रोदा और राहुल गांधी पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस शासित कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण की बात को सामने रखा. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में पूछा कि कांग्रेस में धर्म आधारित आरक्षण क्‍यों? पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति हड़पने की साजिश में है. साथ ही कहा कि वह जब तक जिंदा है, आरक्षण के अधिकार को कोई छीन नहीं सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक तरफ कांग्रेस कहती है कि मोदी आपकी कब्र खुदेगी. एक तरफ नकली शिवसेना मुझे गाड़ने की बात करती है. मैंने बालासाहब ठाकरे को बहुत करीब से देखा है. ये लोग जीते जी भी मोदी को जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे.’ पीएम मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सैम पित्रोदा की टिप्‍पणी का हवाला देते हुए पार्टी पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा, ‘शहजादे के अंकल ने रंगभेदी टिपण्णी की है. शहजादे के गुरु ने अमरीका से कहा है कि राम मंदिर का रामनवमी उत्सव आइडिया ऑफ़ इंडिया के खिलाफ है. मोदी मंदिर जाते तो भी इनके पेट में चूहे दौड़ते हैं. क्या मंदिर जाना देशद्रोह है? भारत का अस्तिस्त्व भी राम से है और प्रेरणा पुंज भी राम हैं.’ बता दें कि एक अखबार को दिए इंटरव्‍यू में सैम पित्रोदा ने कहा था कि पूरब के लोग चाइनीज जैसे और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago