Mizoram: भूस्खलन के कारण इमारत हुई जमींदोज़, 3 लोगों की मरने की आशंका
मिजोरम की राजधानी आइजोल में मंगलवार को भूस्खलन होने से एक इमारत आंशिक रूप से जमींदोज हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चार वर्षीय एक बच्ची समेत कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है।
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह के समय लगातार बारिश के कारण यह घटना हुई और तब इमारत में रहने वाले लोग सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य वहां से निकलने में कामयाब रहे, जबकि एक दंपति और उनकी चार साल की बेटी लापता हैं और माना जा रहा है कि वे मलबे में दबे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…