कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार वेटलिफ्टर Lovepreet Singh ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 110+ किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। हालांकि वह गोल्ड मेडल से सिर्फ 1 किलो पीछे रह गए। आखिरी लिफ्ट तक चले रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के David Andrew Liti ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड में दमदार शुरुआत की। उन्होंने अपने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और 176 किलोग्राम वजन उठाया। वहीं डेविड लिटी केवल 166 किलोग्राम ही उठा सके। इस तरह स्नैच के बाद भारतीय खिलाड़ी के पास 10 किलो की बढ़त थी।
लेकिन क्लीन एंड जर्क राउंड में मुकाबले का पासा पलट गया। लवप्रीत ने 212 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 388 किलोग्राम का स्कोर बनाया। इसके बाद डेविड लिटी ने अपने अंतिम प्रयास में 223 किलोग्राम वजन उठाया और कुल 389 किलोग्राम के साथ महज 1 किलो के अंतर से गोल्ड मेडल जीत लिया।
मुकाबले के बाद लवप्रीत सिंह ने कहा कि गोल्ड मेडल से सिर्फ 1 किलो दूर रह जाना निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि अगर उनका आखिरी क्लीन एंड जर्क प्रयास सफल हो जाता तो नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान वह इससे ज्यादा वजन उठा चुके हैं, लेकिन प्रतियोगिता के दिन वह ऐसा नहीं कर सके। अब उनका पूरा ध्यान अगले बड़े लक्ष्य, एशियन गेम्स, पर रहेगा।
सिल्वर मेडल जीतने के बाद लवप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विजय शर्मा, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ, भारत सरकार और भारतीय नौसेना के कैप्टन विजय कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी के सहयोग और भरोसे की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में यह भारत का नौवां पदक है। वहीं महिलाओं के +96 किलोग्राम वर्ग में भारत की युवा वेटलिफ्टर Martina Devi पदक नहीं जीत सकीं। शुरुआती दो स्नैच प्रयासों में असफल रहने के बावजूद उन्होंने तीसरे प्रयास में 105 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार वापसी की।
नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य इलाकों तक फैल…
भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति…
भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र न्यू मार्केट में लंबे समय से…
रायपुर जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास अनुज्ञा प्रक्रिया…