Categories: बिजनेस

Microsoft Server Down: Outlook से Teams तक कई सेवाएं ठप, दुनियाभर के यूजर्स की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली

माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में बड़ी तकनीकी खराबी देखने को मिली है। कंपनी की क्लाउड बेस्ड सर्विसेज Microsoft 365 में आई इस परेशानी का असर Outlook, Microsoft Teams और AI असिस्टेंट Copilot समेत कई प्लेटफॉर्म पर पड़ा है। इसके चलते दुनियाभर के यूजर्स को ईमेल एक्सेस करने, मैसेज भेजने और जरूरी काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह आउटेज 12 नवंबर को शुरू हुआ और कई घंटे बीतने के बाद भी कंपनी को सर्विसेज पूरी तरह सामान्य करने में परेशानी हो रही थी।

आउटेज का असर खासतौर पर उन कंपनियों और कर्मचारियों पर पड़ा, जो रोजमर्रा के काम के लिए Microsoft 365 की सर्विसेज पर डिपेंड रहते हैं। Outlook पर ईमेल नहीं खुलने, नए मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायतें सामने आईं। वहीं, Teams के कुछ फीचर्स और Copilot की सुविधाएं भी प्रभावित हुईं।

130,000 से ज्यादा यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, इस परेशानी के दौरान Outlook को लेकर शिकायतें तेजी से बढ़ीं। रिपोर्ट्स की संख्या एक समय करीब 1.30 लाख से ज्यादा पहुंच गई थी। वहीं, Microsoft 365 और अन्य सर्विसेज को लेकर भी हजारों यूजर्स ने समस्याएं रिपोर्ट कीं। ध्यान देने वाली बात है कि Downdetector के ये आंकड़े यूजर्स की ओर से दर्ज की गई शिकायतों पर आधारित हैं, ऐसे में साफ है कि इससे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

आखिर क्यों डाउन हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज?
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, उसकी इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों पर सामान्य से ज्यादा लोड पड़ रहा था। हालांकि, कंपनी ने बाद में साफ किया कि यह समस्या यूजर्स की ओर से अचानक ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से नहीं थी, बल्कि कई सर्वर अचानक अवेलेबल नहीं रह गए थे। इससे बाकी सर्वर पर दबाव बढ़ गया और कनेक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गईं।

कंपनी की जांच में यह भी सामने आया कि प्रभावित सर्वर पर सिक्योर कनेक्शन बनाने करने के लिए जिम्मेदार एक प्रोसेस जरूरत से ज्यादा लोड के चलते काम करना बंद कर रहा था। इसके चलते सर्वर रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं कर पा रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट ने दिक्कत को ठीक करने के लिए सर्वर रीस्टार्ट करने, ट्रैफिक को दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भेजने और कुछ कॉन्फिगरेशन बदलावों की जांच करने जैसे कदम उठाए।

अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुईं सर्विसेज
माइक्रोसॉफ्ट ने सर्विसेज को दोबारा चालू करने के लिए कई कोशिशें कीं, लेकिन कंपनी के सामने एक और चुनौती आई। जिन सर्वर को रीस्टार्ट करके वापस ऑनलाइन लाया गया, वे दोबारा ट्रैफिक मिलने पर फिर से अनरिस्पॉन्सिव हो रहे थे। इसके बाद कंपनी ने कुछ सर्वर पर पुराने सॉफ्टवेयर कॉन्फिगरेशन के साथ काम करने और ट्रैफिक लिमिट करके धीरे-धीरे सर्विस शुरू करने का प्रोसेस शुरू किया।

बता दें, 13 नवंबर की सुबह तक भी Microsoft 365 की कई सर्विसेज में परेशानी बनी हुई है। कंपनी के अपडेट के मुताबिक, प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा स्टेबल करने की कोशिश की जा रही है।

News Desk

Recent Posts

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल और बढ़ा प्रतिबंध, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज शुक्रवार को डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले…

31 minutes ago

सपा सांसद के बयान से मचा सियासी बवाल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और कांवड़ यात्रा बंद करने की मांग

प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल का दुर्गा पूजा और कांवड़…

31 minutes ago

महंगाई का डबल झटका! अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6.09% पर पहुंची, दिसंबर में बढ़ सकती है EMI

नई दिल्ली सब्जियों और खाने-पीने की दूसरी चीजों की कीमतों में तेजी का असर अब…

32 minutes ago

शेयर बाजार में अचानक भूचाल! झटके में 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, निवेशकों को भारी नुकसान

मुंबई      भारत का खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच…

41 minutes ago

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।…

51 minutes ago

इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली ने अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा पर तीखा…

1 hour ago