क्रिकेट

LSG से मिली हार के बाद रोने लगे MI के कप्तान हार्दिक पांड्या, वायरल हुई तस्वीर

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मैच नंबर 16 खेला गया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई की पारी अंतिम ओवर्स तक मैदान में बैठे दर्शकों को पैसा वसूल करने वाला मैच रहा। एक समय जहां मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतने की स्थिति में लग रही थी लेकिन शार्दुल ठाकुर ने पूरे मैच की तस्वीर ही बदल दी।

दूसरी पारी का 19वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ठाकुर ने मैच का परिणाम ही बदल दिया। मुंबई इंडियंस को आखिरी दो ओवर्स में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। कप्तान हार्दिक और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन 19वें ओवर में सिर्फ सात रन बने। वहीं, 19वें ओवर्स में मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को एक कड़ा फैसला लेना पड़ा। उन्होंने तिलक वर्मा को रिटायर्ट आउट करना पड़ा। उन्होंने 23 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली जो कि टी20 फॉर्मेट में कहीं से भी खरी नहीं उतरती है।

वहीं, इसके बाद अंत‍िम ओवर लखनऊ टीम के आवेश खान ने फेंका। जहां MI को जीत के ल‍िए 22 रन चाहिए थे, लेकिन मुंबई इंड‍ियंस की टीम टारगेट से 12 रन दूर रह गई। बता दें कि, कप्तान हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए और वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया।

बता दें कि, इस हार से निराश हार्दिक पांड्या मैच के बाद भावुक नजर आए और उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह नीचे मुंह करने मायूस खड़े हैं। फैंस अंदाजा लगा रहा हैं कि हार्दिक पांड्या रो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago