MERI RASOI YOJANA भरेगी पंजाब के 40 लाख परिवारों का पेट !MERI RASOI YOJANA भरेगी पंजाब के 40 लाख परिवारों का पेट !

MERI RASOI YOJANA भरेगी पंजाब के 40 लाख परिवारों का पेट !

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों के लिए ‘मेरी रसोई योजना’ को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है…. इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा… जिसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को दी जाएगी….

अब ये जान लेते हैं कि, इस किट क्या-क्या होगा…

पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई योजना’:-

नीले कार्ड धारकों को मिलेगी ‘फूड किट’:-

सामग्री                            मात्रा

उड़द चने की दाल                              2 किलो

चीनी                                                  2 किलो

आयोडीन युक्त नमक                        1 किलो

हल्दी पाउडर                                     200 ग्राम

सरसों का तेल                                    1 लीटर

वहीं, CM भगवंत ने कहा कि, पंजाब और पंजाबी देश के अनाज भंडार को भरने के लिए जाने जाते हैं। जब भी देश में फूड क्राइसिस होता है तो, पंजाब सबसे पहले आगे आता है। हिस्ट्री में हरित क्रांति के माध्यम से देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया।

CM मान ने कहा कि, पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं। मैं एक गारंटी, जो लिखकर नहीं दी, जो लोगों में जाकर पता चलती है। ये 40 लाख परिवारों को प्रभावित करने वाली है। ये स्कीम मेरी रसोई है।

उन्होंने कहा कि, इस स्कीम के तहत पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से लोगों को गेहूं मिलता रहेगा। अब खाने को और पौष्टिक बनाने के लिए स्कीम का आगाज कर रहे हैं। ताकि, परिवार के बच्चों को पौष्टिक खाना मिल पाए। वे कुपोषण का शिकार न हों।

CM ने कहा कि, 40 लाख परिवार को एक फूड किट तैयार की जाएगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीडर सरसों का तेल दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि, हमें बच्चों के कुपोषण के बारे में पता चला। स्कूलों में बच्चों की सेहत जांच में ये बात सामने आई। इसलिए, मेरी रसोई योजना शुरू कर रहे हैं। हर 3 महीने के लिए किट दी जाए। पहली बार अप्रैल, मई और जून महीने की किट बांटी जाएगी।

CM मान ने कहा कि, इस अनाज की क्वालिटी भी चेक होगी। इस बारे में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो हम अपनी रसोई में तेल उपयोग करते हैं, वैसा ही किट में दिया जाएगा… जैसे खिलाड़ियों की डाइट होती है, वैसे ही लोगों की सेहत होती है।

इसके अलावा CM मान ने बजट सेशन की घोषणा करते हुए बताया कि, 6 मार्च से 16 मार्च तक बजट सेशन होगा। अगर सेशन की अवधि बढ़ाने की जरूरत होगी, तो उसे बढ़ाया जाएगा। बजट में सारी चीजों का हिसाब-किताब रखा गया है। बजट पेश करने की तारीख 8 मार्च तय हुई है। उस दिन रविवार है। इसे लेकर CM मान ने कहा कि, जब PM मोदी संसद खुलवा सकते हैं तो हम क्यों नहीं… उन्होंने ये भी कहा कि उस दिन इंटरनेशनल वीमेंस-डे भी है।

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।