Uncategorized

Weather Update: 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हीटवेव

देश के कई राज्यों में इस समय अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हालात ऐसे हैं कि लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान कई जगहों पर 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लगातार साफ आसमान और बारिश की कमी के कारण धूप और ज्यादा तेज हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सफदरजंग में तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रिज इलाके में यह 41.8 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के समय गर्म हवाएं चलने से हालात और मुश्किल हो रहे हैं और लोग दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अकोला में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है। नागपुर, अमरावती और आसपास के इलाकों में भी 42 से 45 डिग्री तक गर्मी महसूस की जा रही है। यहां भी हीटवेव का असर जारी है।

IMD के अनुसार, इस बार अप्रैल में ही सामान्य से पहले गर्मी और लू शुरू हो गई है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भी तेज गर्मी बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। शरीर को हाइड्रेट रखें, बार-बार पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और धूप से बचने के लिए छाता या सिर को ढककर रखें।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago