Uncategorized

हाई से अब 1.87 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए क्या है सोना-चांदी के भाव ?

सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते जहां दोनों धातुओं के दाम तेजी से बढ़े थे, वहीं नए हफ्ते की शुरुआत में ही इनमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को कारोबार शुरू होते ही चांदी के दाम में भारी गिरावट आई। चांदी करीब 5,357 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2,57,142 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार को यह घटकर 2,51,785 रुपये पर आ गई।

वहीं, इस गिरावट के बाद चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गई है। बताया जा रहा है कि अब यह अपने उच्चतम स्तर से लगभग 1.87 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो से भी ऊपर का स्तर छू लिया था।

सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 1,780 रुपये तक सस्ता हो गया। शुक्रवार को सोना 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को यह 1,52,829 रुपये पर खुला।

बताए कि, इस गिरावट के बाद सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गया है और करीब 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है। हालांकि, बीते सप्ताह सोने और चांदी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला था। उस दौरान चांदी में करीब 14,805 रुपये प्रति किलो और सोने में लगभग 1,953 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई थी।

वहीं, अब अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के कारण कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago