Mercedes Benz ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती Electronic Car

Mercedes Benz ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV ‘मर्सिडीज बेंज EQA 250+’ भारत में लॉन्च कर दी है। इस कार की शुरुआती कीमत 66 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। कंपनी ने दावा किया है कि यह भारत में उसकी सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV है।

बता दें कि, इस गाड़ी में 70.5 kWh की बैटरी लगी है। एक बार फुल चार्ज हो जाने पर यह कार को 560 किलोमीटर तक की रेंज देगी। भारत में​​​​​ मर्सिडीज-बेंज EQA का मुकाबला किआ EV6, BMW iX1, वॉल्वो C40 रिचार्ज और वॉल्वो XC40 रिचार्ज से होगा।

चार्ज करने के लिए इस कार में डुअल चार्जिंग मोड यानी AC और DC दोनों दिए गए हैं। 11kw AC चार्जिंग से EQA को 0-100% तक चार्ज करने में तकरीबन सात घंटे के आस-पास का समय लगता हैं। वहीं, 100 kw DC चार्जर के जरिए 10-80% तक चार्ज करने में 35 मिनट लगते हैं।

इस Mercedes Benz SUV इलैक्ट्रिक कार  का मोटर फ्रंट एक्सेल पर लगा है, जो 188bhp का मैक्सिमम पावर और 385Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। मर्सिडीज की यह SUV 8.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की मैक्सिमम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।

वहीं, अगर बात कार के डिजाइन और इंटिरियर की करें तो नई EQA के फ्रंट और रियर दोनों साइड में ED लाइट बार, थ्री-पॉइंटेड स्टार पैटर्न वाला ग्रिल, 9-इंच के अलॉय व्हील और रैपअराउंड LED टेललाइट्स हैं। कार के अंदर डेशबोर्ड पर 10.25-इंच की दो स्क्रीन, स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील और टर्बाइन जैसे AC वेंट्स दिए गए हैं।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago