Uncategorized

Mathura: CM योगी ने जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन पर भारी भीड़ उमड़ी इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय मथुरा दौरे के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और उन्होंने ठाकुर केशवदेव, गर्भगृह एवं भागवत भवन के युगल सरकार का दर्शन व पूजन कर जगत कल्‍याण की कामना की।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने आधिकारिक खाते से संस्‍कृत के एक श्‍लोक के साथ पोस्‍ट किया “भुवो भरावतारकं भवाब्धिकर्णधारकं यशोमतीकिशोरकं नमामि चित्तचोरकम्। दृगन्तकान्तभङ्गिनं सदासदालसङ्गिनं दिने दिने नवं नवं नमामि नन्दसम्भवम्॥”

योगी ने पोस्ट में कहा, “पावन नगरी मथुरा में आज योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी के दिव्य और मनोहारी स्वरूप के दर्शन-पूजन किए। दुःखभंजन, यशोदानंदन, भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राधा जी की अनुकम्पा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे, चराचर जगत का कल्याण हो। कृष्ण कन्हैया लाल की जय! वृंदावन बिहारी लाल की जय!”

लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और वहां उन्होंने श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन किया। योगी ने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया।

बयान के अनुसार योगी ने अपने संबोधन में कहा, “आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। 5251 वर्ष पूर्व श्री हरि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण ने मां देवकी व वासुदेव के पुत्र के रूप में इस धरा धाम पर अवतरित होकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य द्वापर युग में पूर्ण करके श्रीमद्भागवत के शाश्वत मंत्रों के माध्यम से नई संजीवनी दी।”


admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

45 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago