टिकट न मिलने पर नाराज बिश्नोई को मनाने BJP का मास्टर स्ट्रोक, बेटे को बनाया प्रदेश प्रभारी…

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने वरिष्ठ विधायक नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को नई जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भव्य बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। आपको बता दें कि कुलदीप बिश्नोई इस बात से नाराज हैं कि उन्हें हिसार लोकसभा से टिकट नहीं मिला. अब पार्टी ने विधायक के बेटे को नई जिम्मेदारी दी है.

भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद भव्य बिश्नोई ने सीएम नायब सैनी का धन्यवाद किया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं हरियाणा प्रदेश के युवाओं को भरोसा दिलाता हूं कि मैं उनकी आवाज बनूंगा और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।

बता दें कि कुलदीप बिश्नोई हिसार लोकसभा सीट पर टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि, कुलदीप बिश्नोई टिकट अनाउंस होने से पहले तक प्रबल दावेदार भी माने जा रहे थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने निर्दलीय विधायक और नायब सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को अपना प्रत्याशी बनाया। इसके बाद से ही कुलदीप बिश्नोई नाराज चल रहे हैं और उन्होंने अभी तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है।

वहीं, बीते दिनों ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुलदीप बिश्नोई से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुलदीप बिश्नोई को मना लिया है। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुलदीप बिश्नोई हिसार लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए नहीं दिखाई दिए।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

24 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago