स्पोर्ट्स

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंच पर हुए भावुक, अपने आखिरी मैच से पहले BCCI को किया था फोन

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम जहां पर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का आखिरी मैच खेला था लेकिन आखिर क्यों सचिन तेंदुलकर उस दिन का याद कर वनखेड़े स्टेडियम के मंच पर भावुक हो गए। दरअसल वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने पर वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां एक मंच पर सभी दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कप्तान रोहित शर्मा समेत तमाम बड़े क्रिकेटर शामिल हुए लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ सचिन मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए सचिन भावुक हुए और सभी सचिन को देखकर हैरान रहे गए।

मंच पर एंकर ने जब सचिन तेंदुलकर से पूछा वानखेड़े स्टेडियम से जुड़ा कोई किस्सा तो जवाब में सचिन तेंदुलकर ने अपने आखिरी मैच को याद किया और कहा- वो इसी मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने BCCI से रिक्वेस्ट की थी अब आप सोच रहे होंगे सचिन तो कही भी अपना आखिरी मैच खेल सकते थे लेकिन जब इसके पीछे की कहानी सचिन ने बताई तो सबकी आंखे नम हो गई। सचिन ने बताया कि जब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का एलान हुआ था तो मैंने एन श्रीनिवासन उस समय के BCCI अध्यक्ष को फोन किया और अनुरोध किया कि क्या सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच वानखेड़े में खेला जा सकता है क्योंकि मैं चाहता हूं कि मेरी मां मुझे अपना आखिरी मैच खेलते हुए देखें।

सचिन ने बताया कि मेरी मां ने उससे पहले कभी भी स्टेडियम आकर मुझे खेलते हुए नहीं देखा था उस समय उनका स्वास्थ्य ऐसा था कि वो वानखेड़े को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर नहीं जा सकती थी BCCI ने बहुत शालीनता से उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया और मेरी मां और पूरा परिवार उस दिन वानखेड़े में था आज जब मैंने वानखेड़े में कदम रखा, तो मैं उन्हीं भावनाओं का अनुभव कर रहा हूं सचिन ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर अपने करियर का अंतिम मैच खेला था इसके बाद मास्टर ब्लास्टर ने अपने दो दशक से लंबे करियर का अंत कर दिया था तेंदुलकर ने बताया कि साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद इस मैदान पर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और उन दिनों को में कैसे भूल सकता हूं।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago