गाजियाबाद: स्कूल बस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होने से टला

गाजियाबाद: शनिवार सुबह मेरठ रोड पर नंदग्राम तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब डीपीएसजी स्कूल की एक बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काला धुआं फैल गया।

राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बस में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। बस चालक ने भी समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना सुबह करीब 9:26 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उस समय तक बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कई दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया और कुछ देर की मेहनत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी।

फायर विभाग के मुताबिक, बस का रजिस्ट्रेशन नंबर UP-14 GT-6565 है और इसमें सीएनजी किट लगी हुई थी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

आग की वजह से मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बस में आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। समय पर दमकल विभाग की कार्रवाई और बस के खाली होने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

admin

Recent Posts

भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती और मजबूत, 2030 तक 5 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों में एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिला है।…

8 hours ago

उदयपुर निकाय चुनाव: देखिए, कांग्रेस की 80 प्रत्याशियों की पूरी सूची

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस…

9 hours ago

क्या जाटों से आगे बढ़कर ब्राह्मण-गुर्जर समीकरण साध रही RLD?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे…

9 hours ago

जयपुर में बिजली गुल, NEET PG परीक्षा रद्द; अब इस दिन होगा पेपर

NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…

11 hours ago

उज्बेकिस्तान में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के…

12 hours ago

मन की बात में PM मोदी ने छेड़ा नशा मुक्ति से वोकल फॉर लोकल तक का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड…

14 hours ago