लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच के बाद यह सूचना पूरी तरह फर्जी निकली।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि दिल्ली के लाल किले में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी।

अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। उत्तरी जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

पूरी जांच के बाद पुलिस ने साफ किया कि यह एक फर्जी (हॉक्स) कॉल थी और किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया। फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई अहम स्थानों, जैसे सरकारी इमारतों और अदालतों को भी बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच करती हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती और मजबूत, 2030 तक 5 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों में एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिला है।…

8 hours ago

उदयपुर निकाय चुनाव: देखिए, कांग्रेस की 80 प्रत्याशियों की पूरी सूची

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस…

10 hours ago

क्या जाटों से आगे बढ़कर ब्राह्मण-गुर्जर समीकरण साध रही RLD?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे…

10 hours ago

जयपुर में बिजली गुल, NEET PG परीक्षा रद्द; अब इस दिन होगा पेपर

NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…

12 hours ago

उज्बेकिस्तान में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के…

13 hours ago

मन की बात में PM मोदी ने छेड़ा नशा मुक्ति से वोकल फॉर लोकल तक का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड…

14 hours ago