हरियाणा

मासूम शर्मा ने ठुकराया ‘बिग बॉस’ का ऑफर, “घूमने-फिरने वाला हूं, बंधन में नहीं रह सकता,” मासूम की जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘लाइसेंस’

मासूम शर्मा ने ठुकराया ‘बिग बॉस’ का ऑफर

 

हरियाणा के सुपरहिट सिंगर मासूम शर्मा ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर ठुकरा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शो की क्रिएटिव टीम ने करीब दो महीने पहले मासूम शर्मा से संपर्क किया था। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि, वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे

पंचकूला में सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, “मैं घूमने-फिरने वाला आदमी हूं। मुझे बंधन में रहना पसंद नहीं है। बिग बॉस जैसे शो में रहना मेरे बस की बात नहीं। इसलिए मैंने ऑफर ठुकरा दिया।”

वहीं उनका ये बयान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के फैंस के बीच खूब चर्चा में है। क्योंकि मासूम शर्मा का नाम उन चुनिंदा कलाकारों में गिना जाता है जिन्होंने हरियाणवी गानों को देशभर में पहचान दिलाई।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, रियलिटी शो में रहकर नाम और शोहरत तो मिल सकती है, लेकिन आजादी नहीं। उनके मुताबिक, जिंदगी को अपने ढंग से जीने में ही असली मजा है।

बिग बॉस का ऑफर ठुकराने के साथ ही मासूम शर्मा ने अपनी नई फिल्म ‘लाइसेंस’ की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि, ये फिल्म दिसंबर 2025 तक रिलीज होने की संभावना है।

फिल्म की कहानी हरियाणवी संस्कृति पर आधारित होगी, लेकिन इसमें पंजाबी और हिंदी कल्चर का भी मिश्रण होगा। मासूम ने कहा कि, “हमारी कोशिश है कि, हरियाणवी सिनेमा को नए स्तर पर पहुंचाया जाए। ‘लाइसेंस’ सिर्फ हरियाणवी दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के दर्शकों को जोड़ने वाली फिल्म होगी।”

उन्होंने बताया कि, इस फिल्म में म्यूजिक, ड्रामा और एक्शन का तड़का होगा और ये हरियाणवी सिनेमा को एक नई दिशा देगी

मासूम शर्मा ने कहा कि, जिस तरह से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री ने हाल के सालों में जबरदस्त ग्रोथ की है, वैसे ही आने वाले समय में हरियाणवी सिनेमा भी तेजी से उभरेगा।

उन्होंने कहा कि, “आज हरियाणवी गाने देशभर में ट्रेंड कर रहे हैं। ये सिर्फ हमारी मेहनत नहीं, बल्कि हर उस कलाकार की कोशिशों का नतीजा है जो अपने गांव और मिट्टी से जुड़ा है। अब हमारी फिल्में भी दर्शकों तक उसी जोश के साथ पहुंचेंगी।”

साथ ही मासूम ने बताया कि, उनका मकसद सिर्फ गाने गाना नहीं, बल्कि हरियाणा की मिट्टी की खुशबू को पूरे देश में फैलाना है

मासूम शर्मा ने बॉलीवुड के उन कलाकारों पर भी निशाना साधा जो हरियाणा से जाकर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। मासूम ने कहा कि,“जो लोग हरियाणा से बॉलीवुड में गए हैं, उन्होंने अपने राज्य और कलाकारों के लिए कुछ खास नहीं किया। कई लोग तो पंचकूला में कोठी बनाकर रह गए, लेकिन गांव के भाईयों से अब कोई लगाव नहीं रहा।”

उनके मुताबिक, अगर बड़े कलाकार हरियाणवी युवाओं को आगे बढ़ाने में मदद करें तो इंडस्ट्री और भी मजबूत हो सकती है। मासूम शर्मा ने हाल के दिनों में हरियाणवी गानों पर लगे बैन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि,“सारी गलती सरकार की नहीं होती। कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं जो बेवजह टांग खींचते हैं। सब जगह अच्छे और बुरे लोग होते हैं। जरूरत है समझदारी और संतुलन की।”

उन्होंने ये भी कहा कि, हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री अब बदल रही है और कलाकार समाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए गाने बना रहे हैं। मासूम शर्मा का मानना है कि, हरियाणा के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है।

“मेरा सपना है कि, हरियाणा की मिट्टी की पहचान देशभर में हो। हमारी भाषा, हमारी संस्कृति ये सब बहुत समृद्ध है। अब वक्त है कि, हम इसे गर्व के साथ दुनिया के सामने लाएं।”

उन्होंने कहा कि, हरियाणा का संगीत अब गांवों से निकलकर देशभर में धूम मचा रहा है। हर दूसरा यूट्यूब ट्रेंडिंग सॉन्ग हरियाणवी होता है, और यही इंडस्ट्री की असली जीत है।

वहीं मासूम शर्मा ने अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि,“आप सबका प्यार ही मेरी असली ताकत है। मैं सिर्फ इसलिए गाता हूं कि, आप मुस्कुराएं, गर्व महसूस करें।

Masoom Sharma turned down the offer of Bigg Boss.
Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago