Uncategorized

दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे की शुरूआत हो गई है। 25 दिसंबर को घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स ने लेट से उड़ान भरी। वहीं, आज यानि 26 दिसंबर को भी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला जिससे यातायात काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। इसका असर भारतीय रेलवे पर भी पड़ा, देश के अलग-अलग हिस्सों से राजधानी दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही है। रेलवे ने देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

वहीं, दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि, एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम है फिर भी सभी उड़ानों का संचालन सामान्य से चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली में सुबह और देर रात घना कोहरा छाय रहेगा। वहीं, आशंकि रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छाए रहने और शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बता दें कि, हवा की गति बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेगी। शाम और रात के समय हवा की गति फिर से कम हो जाएगी और उत्तर दिशा से 4 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

क्रिसमस के दिन भी राजधानी की वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” रही जबकि, दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम 4 बजे 336 के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

23 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago